माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के रौजा मोहल्ले में शनिवार को वक्फ बोर्ड की जमीन में चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम के साथ पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
रौजा मोहल्ला माहुल में गाटा संख्या 981 और 982 राजस्व अभिलेखों में वक्फ बोर्ड की भूमि है तथा गाटा संख्या 983 कब्रिस्तान की भूमि है। यहां पर शिया समुदाय के लोगों की कब्र है। मोहल्ले के गौहर हसन, सैफ अब्बास रिजवी अली हसन रिजवान आदि ने उक्त कब्रिस्तान की पूर्वी छोर पर चहारदीवारी निर्माण करा रहे थे। लेकिन यहां के वक्फ बोर्ड की जमीनों के मुतवल्ली सरवत मेहदी ने निर्माण को अवैध बताते हुए इसकी सूचना उपजिलाधिकारी फूलपुर निकेत वर्मा को दिया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव क्षेत्रीय लेखपाल मधु सूदन मिश्र चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार दुबे के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकवा दिया।
इस संबंध में राजस्व निरीक्षक माहुल कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि चारदीवारी निर्माण के क्षेत्र को सरवत मेहदी द्वारा अपनी भूमिधरी बताई जा रही विवाद को देखते हुए जमीन की मापी तक निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। मापी में जो भी तथ्य सामने आयेगे उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह