आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ठंडी सड़क स्थित पार्क में जामुन का पौधा लगाया। जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से हम लोग पौधरोपण कर लगातार पुरानी पेंशन के लिए अपील कर रहे हैं।
गुलाब चौरसिया ने कहा कि अर्धसैनिक बल देश के लिए अपनी प्राणों को आहुति दे रहे हैं। उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। अभय चौहान ने कहा कि हमारे बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन, सरकार को लागू करना होगा। अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के प्रेरणा से हम लोग ओपीएस के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम इसी तरह पौधरोपण के माध्यम से लड़ते रहेंगे। बृजेश चौहान ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहे ऑक्सीजन मिलता रहे इसके लिए आप सभी को एक पौधा अपने घर के आसपास लगाना होगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार