दुर्वासा में भव्य कार्यक्रम में हरिहरात्मक यज्ञ की हुई पूर्णाहुति

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुर्वासा धाम पर मौनी बाबा आश्रम के महंत श्री श्री 108 दुर्वासा महामण्डलेश्वर शुभम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में 25 मई से चल रहे 7 दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ की रविवार को एक भव्य कार्यक्रम में पूर्णाहुति हुई। यज्ञाचार्य पं. हरिकेश चौबे के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से यज्ञाधीश यज्ञकर्ता शुभम दास जी महाराज के हाथों पूर्णाहुति क्रिया सम्पन्न करायी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और देवी देवताओं का जयकारा गूंजता रहा।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश से पधारे ओंकार पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञ की आहुति से वायुमंडल शुद्ध होता है। उन्होंने हरिहरात्मक यज्ञ की महत्ता के बारे में बताया और कहा कि आत्मकल्याण ही जीवन का उद्देश्य है, इसलिए जितना समय मिले भगवत भक्ति में लगना चाहिए।
श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने कहा कि महान तपस्वी महर्षि दुर्वासा का यह सिद्ध स्थल है। इस स्थान पर बाद में ब्रह्मर्षि मौनी बाबा रामलाल दास जी महाराज ने भी तपस्या कर यहां की महत्ता को बढ़ाया। उन्होंने संत महिमा का बखान करते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद से जीवन धन्य हो जाता है।
इस मौके पर संत सेवा संगठन के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा, राममिलन सिंह, लक्ष्मण दुबे, रासबिहारी सिंह प्रधान, हाकिम बाबा, हरिद्वार सिंह, सुभाष शास्त्री, शिशिर दुबे, कुलबुल सिंह, प्रेमचंद गिरी, कृष्णा पाठक, जनार्दन सिंह, उमेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप यादव, रामकवल तिवारी, नीरज गिरि आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *