सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विकास खंड सभागार में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान समारोह व शिक्षोन्नयन संगोष्ठी जीएफ लेखा पर्ची वितरण किया गया। कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अमरनाथ राय प्राचार्य डायट एवं विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आजमगढ़ रहे।
डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है। केवल दायित्वों का परिवर्तन होता है। बल्कि और भी सामाजिक जिम्मेदारी बढ जाती है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के मजबूत होने से ही शिक्षक का सम्मान कायम रह सकता है। कार्यक्रम में सुशीला देवी, बृजभानुजा देवी, गायत्री दुबे को सेवानिवृत्ति के उपरांत अंगवस्त्रम एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
कर्यक्रम को जितेंद्र कुमार राय, प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ अंशु अस्थाना. ने संबोधित किया। राजेंद्र यादव अध्यक्ष, राकेश सिंह ने आगंतुकों का आभार जताया।
इस अवसर पर रविंद्र यादव, कृपा शंकर राय, दिनेश लाल श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, चंद्रकांत सिंह, लाल बहादुर राहुल, अनिल राय, रजनी सिंह, सुधा पांडे, रेनू राय, रीना यादव, सरोज सिंह, गुलाबचंद यादव, लक्ष्मीकांत मिश्रा, संतोष राय, सुबोध मिश्रा, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता उमाशंकर सिह और संचालन मनोज शर्मा ने किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *