अज्ञात कारणों से मंडई में लगी आग

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदरशपुर गांव में अज्ञात कारणों से मंडई में आग लगने से मंडई में रखा सामान जहां जल गया वहीं मवेशी भी झुलस गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई। अदरशपुर गांव निवासी रामेश्वर चौहान गब्बर जो किराना और सब्जी की दुकान चलाते हैं। मकान के पास ही ईंट के सहारे रखी मंडई मे मवेशी बांधते थे और उसी मंे अन्य सामान रखते थे। शुक्रवार को दोपहर मंे अचानक मंडई में धुआ निकलता देख जब तक लोग समझ पाते आग ने बिकराल रुप धर लिया। आसपास के लोग मौके पर जुट कर जब तक बंधी पड़िया को बाहर निकाल पाते झुलस गई। मंडई में भूसे के अलावा कपड़ा समेत अन्य सामान भी जल गये। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *