शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और अश्लील वीडियो महिला के पति को भी भेज कर वायरल कर दिया जिससे महिला के पति ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
थाने के एक गांव निवासी पीड़िता ने थाना प्रभारी को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया कि उसके साथ कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये और फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता ने कई बार विवाह के लिए कहा लेकिन हर बार टाल देता था। इसी बीच पीड़िता की शादी परिवार के लोगों ने दूसरे युवक से कर दी। शादी के बाद युवक ने बनाये गये फोटो वीडियो को वायरल कर महिला के पति के पास भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पति ने महिला से रिश्ता तोड़ लिया। घटना से आहत पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित इस समय विदेश मंे है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *