बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने राम रतन यादव

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंबारी स्थित कम्पोजिट विद्यालय में रविवार को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष पद पर राम रतन यादव को मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र यादव ने राम रतन यादव को आजमगढ़ जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जिलाध्यक्ष शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाएंगे और संगठन को जिले में और मजबूत करने का कार्य करेंगे।
जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद उपस्थित शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने राम रतन यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम रतन यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। शिक्षकों की समस्याओं को संगठन के मंच से प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर अटेवा जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, रबीन्द्र यादव, महेंद्र यादव, दीपक यादव, सुबास यादव, अजीत यादव, उदय शंकर और रंजीत यादव आदि मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता जितेंद्र कुमार मिश्र तथा संचालन राजेश यादव ने किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *