फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर से माहुल को जाने वाली सात किलोमीटर सड़क तो बिगत दस वर्ष से कायाकल्प होने के इंतजार में है। आज तक न चौड़ीकरण हुआ न पूर्णतः गड्ढा मुक्त हो सका। उपर से वर्षात के पानी जलजमाव तथा नालों बाहों पर अतिक्रमण अधिकारियों की उदाशीनता के कारण सड़क के ऊपर से बहता पानी स्कूली बच्चों बुजुर्ग छात्र छात्राओं के परेशानी गिर कर घायल होने की समस्या बन गयी। पर स्थानीय लोकनिर्माण बिभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।
समय-समय पर प्रबुद्ध वर्ग और अधिवक्ताओ द्वारा स्थानीय व शासन प्रसासन को पत्र के माध्यम से सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया गया पर आज तक कहीं से किसी प्रकार की राहत नहीं मिल सकी। तीन किलोमीटर दूर स्थित लोनियाडीह के अगल बगल मख्खापुर दशमढ़ा झकहा हथिनोरा शेखबलिया खानपुर बेल्ह्मा वजीराबाद नेवादा झकहा सहजेरपुर घीयहा उद्पुर के ग्रामीणों छात्र छात्राओ बुजुर्गों का फूलपुर आवागमन होता है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर का पैतृक निवास मख्खापुर गांव ही है। उसके बाद भी फूलपुर-माहुल मॉर्ग की यह दुर्दशा है। माहुल जाने वाले लोग फूलपुर अम्बारी होकर माहुल का सफर करते हैं।
क्षेत्रवासी अंगद यादव, शमीम कासमी, मिन्हाजुद्दीन, कबीर, पवन जायसवाल, अंकुर यादव, ओबैदुल्लाह प्रधान, राम नयन, बबलू यादव, विजय बहादुर, झिनक यादव, सभाजीत यादव, गुंजन प्रधान आदि ने शासन प्रशासन का ध्यान इस समस्या की तरफ आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम फूलपुर निकेत वर्मा ने बताया कि जल निकासी की समस्या समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा और लोकनिर्माण बिभाग को पत्र लिख सड़क गड्ढा मुक्त करवाया जाएगा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय