गरीबों वंचितों शोषितों दलितों के मसीहा हैं पशुपति कुमार पारस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं गरीबों वंचित शोषितों दलित वर्गों के मसीहा पशुपति कुमार पारस का 73वां जयंती समारोह पार्टी के कैंप कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी पर धूमधाम से मनाया गया। उनके चित्र पर मिष्ठान करते हुए सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक स्वर में कहा कि जियो हजारों साल और साल के हो पचास हजार दिन। सभी लोगों ने पार्टी के गतिविधियों पर मजबूत कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि पारस जी के स्मरण से ही सामाजिक गतिविधियों में जन जागृत करने की ताकत बढ़ जाती है। बिहार प्रदेश में सात बार विधायक व एक बार विधान परिषद चार बार कैबिनेट मंत्री बिहार सरकार के साथ 17वीं लोकसभा के सांसद सदस्य एवं देश के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री 2024 तक थे। इनकी वजह से स्व.रामविलास पासवान की कमी नहीं खलती है। आगामी बिहार चुनाव में अपनी पार्टी मास्टर किंग साबित होगी।
इस अवसर पर जिला प्रभारी चंद्रमी गौतम, लोकसभा प्रभारी ब्रह्मदेव राय, सिकंदर गौतम, प्रवीण गौतम, रामलाल चौहान, रामबचन चौहान, गणेश चौहान, रंजीत राय, जिलाध्यक्ष मऊ शालू चौहान, मुन्नी यादव, पिंकी कनौजिया, मनीता गोंड, संगीता गौतम, सरिता राजभर, रेखा गौतम, सविता गौतम आदि उपस्थित रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नूरसबा एवं संचालन पुष्पा गौतम ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *