नामित सभासद ने एसडीएम से की शिकायत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत माहुल में शासन से नामित सभासद सुजीत जायसवाल आंसू ने नगर पंचायत प्रशासन पर नलकूप लगाने में मनमानी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में सुजीत जायसवाल आंसू ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नल और नलकूप को सार्वजनिक स्थान पर लगाने के बजाय व्यक्ति विशेष के यहां लगाया जा रहा है। इसका उदाहरण नगर पंचायत सीमा के बाहर लगे नलकूप है। सुजीत जायसवाल आंसू ने शिकायती पत्र में नगर पंचायत प्रशासन पर कार्यवाही की मांग किया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार का कहना है शिकायती पत्र मिला है जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *