आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, घोरठ में चल रहे 99 यू पी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
सी0ए0टी0सी-313 के नौवें दिन, बुधवार को प्रातः 10.30 बजे कैंप कमांडेंट ने अपने क्लोजिंग एड्रेस में कहा कि कैंप में 10 दिनों के अंदर रेजिमेंटल लाइफ के गुणों को आत्मसात कर कैडेट निश्चित ही उच्च चरित्र, अनुशासन, कामरेडशिप, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से अभिसिंचित होकर न केवल देश के श्रेष्ठ नागरिक बनने को तैयार हैं, अपितु राष्ट्र की सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार कर भारतीय सेना का गौरव बढ़ाने को तत्पर हैं। आज के परिवेश में समाज में उच्च मूल्यों से सुसज्जित ऐसे युवा न सिर्फ समाज और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे अपितु विकसित भारत के संकल्प की शीघ्र पूर्ति में भी सहायक होंगे।
क्लोजिंग एड्रेस के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने कैंप में अपनी विधाओं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मैडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। इसके पूर्व डिप्टी कैम्प कमांडेंट ले0 कर्नल जे0 बी0 सिंह की अध्यक्षता में 7 एयर स्क्वायड्रन वाराणसी से आये स्टाफ़ ने 99 यूपी बटालियन के प्रशिक्षित कैडेट्स के साथ कैडेटों को ड्रोन की सरंचना और उसके संचालन के विषय मे पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सहयुक्त एनसीसी अधिकारीगण मदन मोहन पाण्डेय, कैप्टन इंद्रजीत, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, सेकेण्ड ऑफिसर डी के मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार, पी आई स्टॉफ, सिविल स्टॉफ एवं समस्त प्रतिभागी कैडेट शामिल रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार