अंतिम दिन होगा मां सिद्धिदात्री की महापूजा और हवन

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शारदीय नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन अत्यंत विशेष होता है। नौवें दिन शारदीय नवरात्रि की महानवमी (नवमी तिथि) है, जो मां दुर्गा के नौवें और अंतिम स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। जनपद के विभिन्न गांवों, बाजारों और प्रसिद्ध देवी मंदिरों में आज सुबह से ही हवन, पूर्णाहुति और माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। मां सिद्धिदात्री की कृपा से ही भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति होती है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर है। प्रसिद्ध ज्योतिष ज्ञाता एवं कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित गिरजा प्रसाद पाठक और पंडित हर्षित त्रिपाठी ने महानवमी के पर्व की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मां सिद्धिदात्री की उपासना से अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व, इन आठों सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज नवरात्रि के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति और हवन का विधान है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *