गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिद्ध पीठ श्री बाबा मुंडेश्वर नाथ मंदिर मुंडियार में शुक्रवार को श्री रुद्र महा यज्ञ तथा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान वैदिक रीति रिवाज के साथ ब्राह्मणों ने पूजन कराया।
फूलपुर के पास गढ़वा कुटी से बाजे गाजे के साथ जल लेकर निकली कलश यात्रा में हाथी और घोड़े भी थे। इस दौरान 521 महिलाएं एवं कन्याए अपने सिर पर कलश कुंवर नदी से जल लेकर निकली और शबाना आजमी रोड, पुरानी मिर्चा मंडी, शंकर जी तिराहा, सिनेमा रोड, रोडवेज, न्यू आक्सफोर्ड स्कूल, डाक्टर लोहिया बालिका विद्यालय होते हुए मुंडेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा जहां मंडप परिक्रमा के बाद कलशों को स्थापित किया गया।
कलश यात्रा की अगुवाई मुख्य अतिथि महंत राजू दास जी महाराज ने किया ने किया। यज्ञकर्ता व संयोजक अनिल जी महाराज ने बताया कि राष्ट्र रक्षा एवं मानव कल्याण के लिए आयोजित महायज्ञ और कथा में प्रतिदिन सुबह पूजन-हवन और शाम को सात बजे से श्रीमद भागवत कथावाचक श्री गंगोत्री जी महाराज का प्रवचन होगा। 11 जून को पूर्णाहुति और भंडारा होगा। कलश यात्रा के साथ कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह स्थानीय फोर्स के साथ चल रहे थे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *