इनरव्हील क्लब ने बांटा थैला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पालिथीन के दुष्प्रभाव से पर्यावरण को बचाने के लिए इनरव्हील क्लब ने आमजन को झोला वितरित कर जागरूक किया। रविवार को इनरव्हील क्लब की महिलाएं जिला महिला अस्पताल में पहुंची और तिमारदारों और आस-पास के दुकानदारों को इनरव्हील क्लब का थैला बांटकर जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
संस्था की प्रेसीडेंट मंजू अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक के थैले का उपयोग से प्रकृति को क्षति पहुंचती हैं, प्लास्टिक बेहद खतरनाक हैं, इसका उपयोग पूरी तरह बंद नहीं किया गया तो हमारी उपजाऊ मिट्टी को आवश्यक भोजन मिलना बंद हो जाएगा जिसके कारण मिट्टी की उर्वरक क्षमता समाप्त हो जाएगी। पेड़़-पौधों का विकास नहीं हो सकेगा, इसलिए जब भी घर से बाजार के लिए निकलिए कपड़े का थैला लेकर निकलिए।
सचिव अमितलता सिंह ने कहा कि प्लास्टिक के थैले, या उससे बनी सभी वस्तुओं के उपयोग से पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके प्रचलन बंद करके हमें प्रकृति को संरक्षित करने का काम करना है। हमारी टीम लगातार सभी मुख्य स्थानों पर पहुंचकर आमजन को जागरूक करने का काम करेगी। इस मौके पर प्रेसीडेंट मंजू अग्रवाल, सचिव अमित लता सिंह, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह, आईएसओ प्रिया अग्रवाल, एडिटर रुचि अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, लाजो अग्रवाल व रीता अग्रवाल मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *