पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड बिलरियागंज में प्रशासनिक बदलाव के बीच शनिवार को नए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में इदरीश अली ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से विकास कार्यों को अब और अधिक गति मिलेगी।
विकासखंड बिलरियागंज में पूर्व बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने 29 अगस्त 2025 को कार्यभार संभाला था। हाल ही में उन्हें मुख्यालय से अटैच कर दिया गया, जिसके बाद प्रशासन द्वारा मार्टिनगंज ब्लॉक में तैनात इदरीश अली को बिलरियागंज ब्लॉक का नया बीडीओ नियुक्त किया गया।
25 अप्रैल को इदरीश अली ने आधिकारिक रूप से बिलरियागंज ब्लॉक पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से भी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
रिपोर्ट-बबलू राय