पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत उपकेंद्र पटवध कौतुक पर तैनात दो बिजलीकर्मी सोमवार को क्षेत्र में उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
महेंद्र कुमार (टीजी-2) निवासी हुंसेपुर थाना महराजगंज तथा सूर्यभान, सहायक लाइनमैन निवासी दाम शनिचरा की नियुक्ति विद्युत उपकेंद्र पटवध कौतुक पर है। दोनों कर्मचारी एक ही बाइक से क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए निकले थे। बिलरियागंज की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रहे एक अज्ञात बाइक सवार से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों कर्मचारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। दुर्घटना के बाद दूसरा अज्ञात बाइक सवार अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट-बबलू राय