पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कोतवाली क्षेत्र के यशके कुंज, गुरु टोला में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय श्रीकृष्ण दास अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र मनोज अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल द्वारा प्रभु श्री खाटू श्याम जी का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडली के भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। “हारे के सहारे” बाबा खाटू श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजनों की स्वर लहरियों ने श्रोताओं के मन को इस कदर बांध लिया कि लोग देर रात तक भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूबे रहे। इस अवसर पर बाबा का भव्य श्रृंगार, अखंड ज्योति एवं छप्पन भोग का विशेष आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर मुन्ना अग्रवाल, अमित गोयल, आशीष अग्रवाल, सीटू अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, डेविड अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शीतल अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय