स्वस्थ बालक, बालिकाओं का किया गया चयन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के बाल विकास परियोजना अधिकारी रामनिवास सिंह की देखरेख मंे मसीरपुर आंगनवाड़ी केन्द्र पर राज्य पोषण मिशन अभियान के तहत बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य स्पर्धा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वजन लम्बाई और ऊंचाई की माप करायी गयी। इसमे मासिक वृद्धि निगरानी, व्यक्तिगत स्वच्छता , पोषण श्रेणी आहार की स्थिति, टीकाकरण, कीड़ी की दवा सहित अन्य मानक में पाये जाने वाले आन्शी, जान्हवी, अंश व लवी स्वस्थ बालक-बालिकाओं का चयन किया गया। उपस्थित सभी गर्भवती महिलाओं व बालक-बालिकाओं की माताओं को पोषण व स्वस्थ्य के बारे मे जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर मुख्य सेविका खुर्शीद बानो, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीमा विश्वकर्मा, सहायिका सुनीता यादव, आशा इन्द्रकला व अभिभावक आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मंे बाल विकास परियोजना अधिकारी लालगंज रामनिवास सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत कटघर लालगंज के आंगनवाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन परिसर में कार्यकत्री रेखा सिंह व सहायिका भगवती यादव द्वारा राज्य पोषण मिशन अभियान के तहत स्वस्थ बालक-बालिकाओं के स्पर्धा कार्यक्रम के तहत वजन, लंबाई और ऊंचाई की माप की गई।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *