स्वास्थ्य विभाग ने अवैध नर्सिंग होम व पैथोलाजी सेंटरों पर मारा छापा

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को ठेकमा मार्केट में स्वास्थ विभाग की टीम ने अवैध चल रहे नर्सिंग होम पैथोलॉजी सेंटरो पर छापेमारी की। छापेमारी की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया। अवैध संचालन अपना नर्सिंग होग छोड़कर फरार हो गये।
ठेकमा बाजार में चल रहे अवैध नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटरों पर एसीएमओ ़ के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के डॉक्टर ज्ञानेंद्र मिश्रा प्रभारी के साथ छापेमारी की गई। स्वास्थ्य विभाग टीम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर अवैध चल रहे नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की जा रही है इसी क्रम में भारत पैथोलॉजी डॉ संदीप मौर्य, आदर्श पैथोलॉजी के साथ-साथ अन्य अवैध चल रहे नर्सिंग होमो एवं पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ कमियां मिली है जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों एवं शासन को कार्रवाई हेतु भेजी जा रही है।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *