आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रानीकी सराय क्षेत्र के खलीलाबाद में स्थित सृष्टि मैरेज लान एण्ड गेस्ट हाउस में आर जे शंकरा आई हास्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
रानी की सराय के सृष्टि मैरेज लान में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आर जे शंकरा आई हास्पिटल के चिकित्सकों द्वारा 100 से अधिक लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 27 लोगों को मोतिया विंद चिन्हित किया गया। सभी मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा आपरेशन के लिए अपने हास्पिटल के नीजी वाहन से तुरन्त 27 मरीजों को वाराणसी ले जाया गया। सभी मरीजों का मंगलवार को आपरेशन किया जायेगा तथा बुधवार को आपरेशन के बाद सभी मरीजों को रानी की सराय में उनके परिजनों के पास छोड़ दिया जायेगा। यह आयोजन टाटा कैपिटल व आर जे शंकरा आई हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कैम्प के आर्गनाइजर व सहयोगी अभय यादव उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार