अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत निवासी पूर्व सभासद ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने दारू व पैसा बांटने की संभावना जताते हुए पीएससी लगाने की मांग की।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र व मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जीयनपुर नगर पंचायत के पूर्व सभासद पप्पू पाठक उर्फ दिनेश पाठक ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह को सौंप कर नगर पंचायत जीयनपुर में पूर्व की भांति इस बार भी नगर पंचायत चुनाव में दारू व पैसा बांटने की संभावना व्यक्त की। जिसको रोकने के लिए कस्बा में पीएसी बल लगाने की मांग की। पप्पू पाठक ने बताया कि नगर पंचायत जीयनपुर के नाबालिक बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। सौंपे गये पत्रक पर रेहान अहमद, संदीप निषाद, राज कुमार, संजय, अमित सोनकर, जहांगीर अली, फैसल खान आदि लोगों ने हस्ताक्षर कर रखा है।
रिपोर्ट-फहद खान