अतरौलिया थाना प्रभारी को दी गई विदाई

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने पर प्रभारी निरीक्षक पद पर तैनात रहे नदीम अहमद फरीदी को बुधवार को थाना परिसर में पुलिस कर्मियों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें विदाई दी गई। साथ ही नवागत थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने थाने का कार्यभार संभाल लिया।
नदीम अहमद फरीदी काफी सूझबूझ के साथ आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण करते थे जिसके कारण लोगों में उनकी एक अलग पहचान बन गई थी। नवागत थाना प्रभारी श्री सिंह का थाने के सभी उपनिरीक्षक तथा पुलिस कर्मियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा थाना क्षेत्र के मामलों को उन्हें अवगत कराया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस स्टाफ की बैठक लेकर निर्देश दिया और अतरौलिया की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली। नवागत थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही साथ अपराध तथा अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बालश्रम के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई करेंगे। इसी के साथ ही ठंड तथा कोहरे के मौसम में क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एक प्लान के अंतर्गत नियंत्रण किया जाएगा। समाधान दिवस के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *