रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी थाना क्षेत्र के भीमसेनपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रानीकीसराय थाने के चकिया गांव निवासी 35 वर्षीय विरेंद्र कुमार ई-रिक्शा चलाते थे। एक ही ई-रिक्शा पर पिता पुत्र दोनो रहते थे। बुधवार को विरेंद्र घर से निकले थे। गुरुवार को सुबह भीमसेनपुर के पास सड़क के किनारे शव पड़ा मिला। शव को देख नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कपड़े से ग्रामीणों ने शव की पहचान की। चेहरा क्षत विक्षत हो गया था। पुलिस ने बताया कि रात में वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा