आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में आजमगढ़ मंडल की मंडलीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई, इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ बलिया और मऊ के लगभग 60 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले प्रबंधक रमाकांत वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया, प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। आज खेले गए बालक अंडर 14 वर्ग में नीतीश प्रजापति आजमगढ़ प्रथम दिव्य सिंह यादव बलिया द्वितीय हर्ष आजमगढ़ तृतीय अभिषेक सोनकर आजमगढ़ चतुर्थ अंकुश प्रजापति बलिया पंचम स्थान प्राप्त किया बालक अंडर 17 वर्ग में विश्वजीत प्रजापति आजमगढ़ प्रथम सुंदरम बलिया द्वितीय सत्यम खरवार बलिया तृतीय सत्यम गुप्ता बलिया चतुर्थ अंश कुमार प्रजापति आजमगढ़ पंचम स्थान प्राप्त किया।
बालिका अंडर 17 वर्ग में नेहा कुमारी बलिया प्रथम अन्यया द्वितीय रूपा यादव तृतीय अनुष्का कुमारी चतुर्थ बालिका अंदर-19 वर्ग में
श्वेता मौर्या बलिया प्रथम मानसी यादव बलिया द्वितीय श्वेता मौर्या आजमगढ़ तृतीय अन्यया मौर्य बलिया चतुर्थ श्रेया यादव बलिया पंचम स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपरोक्त खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इन्होंने आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर अलीगढ़ में आयोजित होने वाले प्रादेशिक विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित लोगों ने अपनी सहभागिता प्रदान की रमाकांत वर्मा प्रबंधक ध्रुव चंद्र प्रधानाचार्य तेज बहादुर प्रजापति दिनेश प्रसाद कीड़ा सचिव बलिया पंकज यादव पवन कुमार आर्य भूपेश कुमार सिंह विनोद कुमार सिंह अबरार अहमद खान आदि
इसके अतिरिक्त सुखदेव पहलवान स्टेडियम आजमगढ़ मे जनपदीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन संपन्न हुआ आयोजन का उद्घाटन मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित छात्रों ने सफलता प्राप्त की अंडर 14 बालक वर्ग शिवम कुमार प्रथम सुमित गौड़ द्वितीय पुलकित प्रजापति तृतीया स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में युवराज प्रजापति प्रथम श्रेयांश विश्वकर्मा द्वितीय राघव विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग में अंशिका पाल प्रथम से श्रेया यादव द्वितीय सौर्मी सिंह तृतीय। अंडर 17 बालिका संजू यादव प्रथम अर्चना गौड़ द्वितीय सौम्या सिंह तृतीय प्राप्त किया।
उपरोक ने सर्वाेत्तम प्रदर्शन कर आगामी 11 अगस्त को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित होने वाले मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक एवं चयनकर्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर अजेंद्र राय, सत्येंद्र उपाध्याय, संदीप वर्मा, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, हितेश कुमार, भूपेश कुमार, संजय सिंह क्रीड़ा सचिव मऊ, करण श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहकर प्रतियोगिता संपन्न कराने में अपना योगदान प्रदान किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार