आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस लाइन स्थित ताइक्वांडो हाल में 70वीं जनपदीय विद्यालयी ताइक्वांडो 2026 का ट्रायल संपन्न हुआ। दिनेश कुमार सिंह जनपदीय क्रीड़ा सचिव की देखरेख में गुरूवार को खेले गए ट्रायल मैच में जनपद के 76 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मंडलीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन आजमगढ़ मंडल के लिए किया गया, जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग में परी, नाजिश, रिया चौरसिया, वैष्णवी सिंह, अंडर 17 बालिका वर्ग में फिजा खातून, ईरम, आइस्मा, गौरवी, झुनझुन प्रजापति, शालू प्रजापति, अक्सा तथा अंडर 17 बालक वर्ग में सौरभ यादव, अंडर 19 बालक वर्ग में करण यादव आदि शामिल हैं। ऑफिशियल एवं चयनकर्ता के रूप में संदीप वर्मा, कोच सुनील कुमार, कृष्ण प्रजापति, विकास यादव, सौरभ आदि ने सहयोग प्रदान किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार