अटेवा तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेंशन बहाली, एनपीएस व यूपीएस एवं निजीकरण के विरोध तथा आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाल करो, एनपीएस, यूपीएस वापस लो, निजीकरण बंद करो के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अटेवा जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द यादव ने कहा कि हमारा संकल्प पेंशन की बहाली है। जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जिला महामंत्री डॉ. रामजी वर्मा ने कहा कि आरटीई से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट थोपना अन्याय है। इसे तुरंत वापस लिया जाए। एनपीएस और यूपीएस के नाम पर कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो। वरिष्ठ कर्मचारी नेता और संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारी अब एकजुट हो चुका है। एकता ही हमारी ताकत है और इस एकता से ही हम अपना हक लेकर रहेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो 25 सितंबर को लखनऊ में इन्हीं मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर आशीष सिंह, प्रशांत यादव, डॉ. बृजेश कुमार, राजनरायन यादव, विद्यासागर पटेल, लालजी यादव, विनीता सिंह, विंदू यादव, रीना सिंह, सीपी यादव, बैजनाथ कन्नौजिया, राकेश यादव, ओमकार सिंह, घनश्याम यादव, मनोज कुमार मौर्य, आदित्य कुमार, गुलाब चौरसिया, बद्री प्रसाद गुप्ता, विनोद दुबे, नाहिदा अंसारी, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *