बनवासी परिवारों को तुलसी पौधे व वस्त्र देकर मनाया रक्षाबंधन

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कस्बा बरदह में संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता समिति द्वारा इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व एक नए और अनोखे अंदाज में मनाया गया। समिति ने सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए बनवासी समाज के लोगों के साथ खुशियां बांटीं।
समिति के सदस्यों ने बनवासी समाज के परिवारों के साथ मिलकर अमरूद के फलदार वृक्ष का रोपण किया। साथ ही, घर-घर सुख-समृद्धि और आरोग्य के प्रतीक के रूप में तुलसी माता का पौधा भेंट किया। त्यौहार की खुशियों को दोगुना करते हुए समिति द्वारा बनवासी समाज के एक गरीब बुजुर्ग ‘साधू’ को वस्त्र भेंट कर उनका सहयोग किया और उपस्थित सभी लोगों को मिठाई खिलाकर आपस में प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
समिति के सदस्यों ने अपील की कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को हर तीज-त्यौहार पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे धरती की हरियाली को बढ़ाया जा सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
इस मौके पर समिति के संस्थापक डॉ. जेआर प्रजापति, अध्यक्ष डब्लू राय, उपाध्यक्ष सुशील राय, देवेश राय, नियामत अली, दामोदर तिवारी, घनश्याम राय, जमालुद्दीन शाह, संतोष प्रजापति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *