मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई जयन्ती

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार को बाबू केदारनाथ स्मारक जन सेवा संस्थान द्वारा संचालित भगत सिंह खेल अकादमी अमौड़ा मोहीउद्दीनपुर मुहम्मदपुर में हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनायी गयी। अमरजीत यादव के नेतृत्व में दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मोहित यादव तथा विशिष्ट अतिथि उमेश यादव कबड्डी प्रशिक्षक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने बताया कि मेजर साहब सुविधाओं एवं संसाधनों के अभाव में भी अपनी कड़ी मेहनत साहस तथा लगन के दम पर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया।
दौड़ प्रतियोगता में हिमांशु सोनकर प्रथम, अभिनव यादव द्वितीय, अभिकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका सोनकर प्रथम, पायल प्रजापति द्वितीय, अनुष्का यादव ने तृतीय स्थान पाया। सबजूनियर बालक वर्ग में नितिन चौहान प्रथम, शौर्य यादव द्वितीय तथा अंकुर यादव तृतीय स्थान पर रहे जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम सोनू सोनकर द्वितीय तथा आदर्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में गौरी प्रजापति प्रथम, दृष्टि द्वितीय तथा आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। कुश्ती में अंकुर यादव, सौरभ चौहान, कान्हा यादव, अनुराग यादव, अंशिका सोनकर ने बाजी मारी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान हंसराज यादव, अरविंद यादव, उमेश यादव, डॉ आदित्य सिंह, चन्द्रदेव, मिथिलेश, मनोज, संतोष, रामप्रवेश यादव, चन्द्रशेखर, आर्यन, मनीष आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *