बिलरियागंज (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के कम्पोजिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है।
बिलरियागंज क्षेत्र के भैंसहां गांव के कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में नौ दिवस शतचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें क्षेत्र के लोग यज्ञ मंडप की परिक्रमा सुबह से ही करना शुरु कर देते है। जिसमें महिला और पुरुष के साथ साथ कन्याएं भी यज्ञ मंडप की परिक्रमा पूरी भक्ति भाव से करती हैं। यज्ञ मंडप में तीर्थराज संगम प्रयागराज से चल कर आये वैदिक् विद्वानों द्वारा किए गये मंत्र उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। वही महायज्ञ में केरल से चलकर आये कथा वाचक आचार्य पंडित राघवेंद्र शास्त्री ने बताया कि यदि यज्ञ स्थल की परिक्रमा किसी भी संकल्प को लेकर करने से आप जिसकी इच्छा रखेंगे वह इच्छा अवश्य ही पूरी होती है, ऐसी मान्यता पुराणों में बताई गई है। परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु सौरभ मिश्रा, अजय तिवारी, अभिनंदन, घनश्याम, कृष्णा, जैनी, दीपशिखा, पल्लवी, परी सहित दर्जनों लोग संकल्प लेकर परिक्रमा किये।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र