ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और कार्यक्रम के अध्यक्ष ओंकारनाथ शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का कम्पोजिट विद्यालय पवनी कलां प्रांगण में आयोजित किया गया। आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी पल्हना डॉ.कल्पना ने इस मौके पर बुके भेंट करके मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने सरकार की नीति खेलो इंडिया बढ़ो इंडिया पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। खंड शिक्षाधिकारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र पंचायत पल्हना के ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू ने अपने उद्बोधन में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे बच्चों के विकास और सामाजिक सामंजस्य के लिए अपरिहार्य बताया। इस मौके पर भानु प्रताप चौबे, मनोज कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, सभाजीत पांडे, अखिलेश सिंह, कपिंजल पांडे, विनोद कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार, गोविंद सिंह गौतम, अतुल कुमार सिंह, मुकेश सिंह, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सभाजीत पांडे, कपिंजल पांडे, डॉ.राजेश कुमार ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *