2047 तक अपराजित रहेगी भाजपा:सहजानंद राय

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने भाजपा संस्थापक सदस्यों के जीवन परिचय पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा जनसंघ से भाजपा तक के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जनसंघ से शुरू हुआ भाजपा का सफर आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुका है। भाजपा का संगठन बटवृक्ष की तरह मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण के बल पर वर्ष 2047 तक पार्टी अपराजित बनी रहेगी। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान ने पार्टी की मजबूत नींव रखी। पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि आजमगढ़ की धरती त्याग और बलिदान की धरती रही है। भाजपा सरकार सुशासन और अपराध मुक्त वातावरण स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही हैं तथा संविधान की रक्षा और जनहित के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा, कन्हैया लाल निषाद, अभिषेक सिंह, प्रो. धर्मेंद्र सिंह, हरीश तिवारी, हरिचरण कुशवाहा, रविंद्र सिंह, नीरज तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संतोष चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *