आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विश्व हिन्दू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल आर्यमगढ़ द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर दधीचि रक्तदान शिविर का आयोजन मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में किया गया। देर शाम तक 100 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया एवं 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदाता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा रामदरबार चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह, एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, सीएमओ इंद्रमणि तिवारी, भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू आदि मौजूद रहे। विहिप के विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू द्वारा शिविर में सम्मिलित सभी गणमान्य लोगों को भगवद गीता एवं श्रीराम चरितमानस भेंट करते हुए स्वागत किया गया। जिला संयोजक शशांक तिवारी ने बताया कि देर शाम तक 100 यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया एवं 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदाता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया और आवश्यकता पड़ने पर रक्त देने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार