आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में “आयुष्मान भारत दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह थे। इस अवसर पर 10 लाभार्थियों तथा चार चिकित्सालयों को सम्मानित भी किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों का भाग्य बदलने वाली साबित हुई है। महज तीन साल के भीतर इस योजना से देश में एक बड़ा चमत्कार हुआ है। बड़े-बड़े शहर से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ता। पीएम मोदी द्वारा लाई गई “आयुष्मान भारत” योजना अब वंचितों और गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने कहा कि अब तक जिले में 265663 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैंद्य उन्होंने बताया कि जिले के 17,969 से अधिक लाभार्थियों को इस योजना के तहत विभिन्न बीमारियों में इलाज कराया जा चुका है। आयोजन के तहत 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थी शत्रुघ्न, रामपति राम, अमीर अहमद, शारदा देवी एवं अन्य को आयुष्मान कार्ड देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव