आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा कर्मियों ने रविवार को सुख शांति धाम नरौली पर पीपल, बरगद और पाकड़ का पौधा लगाया।
जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि अटेवा के शिक्षक, ग्रामीण सफाई कर्मचारी पौधा रोपण के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से ओपीएस बहाली की मांग लगातार कर रहे हैं। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तब तक हम पौधारोपण के माध्यम से सरकार से इसी तरह मांग करते रहेंगे। ओंकार नाथ ने बताया कि सरहद पर तैनात जवान लड़ते-लड़ते अपने प्राणों को आहुति दे देते हैं। उनके लिए पुरानी पेंशन बहाल होना चाहिए। पेंशन हमारे कर्मचारियों का जीवन का आधार है, उसे सरकार को लागू करना चाहिए। गुलाब चौरसिया ने कहा कि अर्धसैनिक बलों की पुरानी पेंशन बहाल करो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ी जा रही है। देश के सभी कर्मचारी अपने हक की लड़ाई तब तक जारी रखेंगे जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।
इस अवसर पर जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, कार्यालय सचिव सुनील सिंह, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, महेंद्र शर्मा, पुनीत यादव, आशीष कुमार, रामबचन आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार