दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में अजमतगढ़ ने मारी बाजी

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर पर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील स्तर पर अजमतगढ़, हरैया, बिलरियागंज व महाराजगंज खंड शिक्षा क्षेत्र के कुल 45 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुलेख, छूकर पहचानो, रस्साकशी, कुर्सी दौड़ आदि खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में अजमतगढ़ ब्लॉक के छात्रों ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार दिया। कुर्सी दौड़ में कासिम प्रथम अनूप द्वितीय मोहम्मद अमाने तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी में मनीषा प्रथम तरन्नुम द्वितीय पायल तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख में आदर्श प्रथम सूरज द्वितीय साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। छूकर पहचानो में पायल प्रथम कासिम द्वितीय अनूप तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर संजय कुमार विशेष शिक्षक, एआरपी विमल प्रकाश, विशेष शिक्षक प्रमिला देवी, सुनील कुमार, मुरली, श्याम, मनोहर, रविकांत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *