दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, किया पैदल भ्रमण

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज कस्बे में दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय और सीओ सगड़ी देशराज सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल भ्रमण बिलरियागंज थाना परिसर से शुरू होकर नया चौक, पुराना चौक, बिलरियागंज खास बाजार, कासिमगंज और ब्लॉक क्षेत्र तक किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया तथा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही आयोजकों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम संजीव कुमार राय और सीओ देशराज सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। सभी लोगों को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो या किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *