संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड मिर्जापुर के सभागार में बुधवार को मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख फिरती देवी के नेतृत्व में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में शासन के मंशानुसार शासन के बजट के अनुसार अनुपूरक बजट व वर्ष 2026-27 का कार्ययोजना ली गयी। सभी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र का कार्य योजना प्रस्तुत किया जिस पर ब्लॉक प्रमुख फिरती देवी ने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी का कार्ययोजना पास कराया जाएगा जिससे कि सभी गांव में विकास हो सके। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलवंत यादव ने हुए कहा कि जिन भी सदस्यों की कार्य योजना किसी कारणवश छूट गई है, वह बाद में कार्य योजना प्रस्तुत कर दें जिसको विभाग में भेजकर पास कराया जाए।
इस अवसर पर प्रधान लेखाकार बृजेश चौरसिया, खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, बिनीत सिंह, संजय यादव, परबिन्द मौर्य, शैलेन्द्र मौर्य, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव