मछली पकड़ने गए व्यक्ति की सरयू नदी की शाखा में डूबने से मौत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा गांव निवासी किशन राजभर 50 वर्ष पुत्र रामकरन की बदरहुआ नाला के पास सरयू नदी की शाखा में डूबने से मौत हो गई। गुरुवार की सुबह आशंकावश ग्रामीणों ने जाल डाला, तो शव बरामद हो गया। नदी किनारे एक दिन पहले मोबाइल, साइकिल व कपड़ा मिलने के बाद से ही परिवार वालों की आशंका बढ़ गई थी और उसकी सूचना महुला पुलिस चौकी को दी गई थी।
मृतक के छोटे भाई डब्लू ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे किशन राजभर मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गए हुए थे। देर शाम घर नहीं लौटे, तो हम लोग खोजना शुरू किए। उनके मोबाइल पर फोन किया जा रहा था, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने से हम लोग चिंतित हो गए। नदी किनारे उनका मोबाइल, साइकिल व कपड़ा मिलने पर देर रात सूचना पुलिस चौकी महुला को दी।
सुबह ग्रामीणों की मदद से नदी में जाल डालकर शव को बाहर निकला गया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा और परिवार के साथ अलग रहता था। मृतक के दो पुत्र सोमनाथ 28 वर्ष व पिंटू 18 वर्ष हैं, जो गुजरात रहते हैं। रौनापार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *