सर्दियों में सेहत का रखें विशेष ख्याल-डा. अमरेंद्र त्रिपाठी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्दियों के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत आवश्यक होता है। इस मौसम में तमाम तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है,वही बच्चों में भी जल्दी ठंड का असर होता है। उक्त बातें अतरौलिया की चिकित्सक डा. अमरेन्द्र त्रिपाठी ने बतायी।
100 शैय्या अस्पताल के चिकित्सक डां. अमरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ठंड का मौसम रोगाणुओं के पनपने के लिए भी अनुकूल होता है। इसके अलावा तापमान में गिरावट शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को भी कम कर देती है। कुल मिलाकर, सर्दियों के मौसम में सर्दी जुकाम के साथ लोगों के बीमार पड़ने की आशंका काफी अधिक बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचे रहने के लिए गर्म कपड़े व खाद्य पदार्थों का सही चयन करना बहुत आवश्यक होता है। इस मौसम में उन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। ठंड के मौसम में प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के भी कम सेवन की सलाह दी जाती है। ऐसे खाद्य पदार्थ एलर्जी प्रतिक्रियाओं को ट्रिगर कर सकते हैं। सर्दियों में सलाद और कच्ची सब्जियों को खाने से बचना सबसे अच्छा है। ऐसी चीजें अम्लता बढ़ा देती हैं। ठंड के मौसम में फलों के जूस का भी ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। मीठे या शुगर वाली चीजों से भी परहेज करें, सर्दियों में इनका पाचन धीरे होता है जिससे मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि ठंढ में बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए, उन्हें हमेशा फूल बाह के गर्म कपड़े तथा बंद कमरे में रखे। गर्म पानी का सेवन करें, शरीर को पूरी तरह ढक कर रखे, जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लें।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *