योग शिविर का हुआ आयोजन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के सिंहासिनी वाटिका में शिल्प अनुसंधान एवं विकास संस्थान पतंजलि योग शिविर भी संपन्न कराया गया। यज्ञ को आचार्य अमरनाथ शर्मा गुरुजी द्वारा विधिवत पूजा पाठ कराया गया। वहीं संगीत कार्यक्रम में भजन का आयोजन किया गया। संयोजक रजनीश विश्वकर्मा, व्यवस्था संयोजक दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता शशिकान्त विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा, पूजन की जिम्मेदारी आचार्य अमरनाथ शर्मा गुरूजी व श्यामा प्रसाद शर्मा ने निभाई। संगीत व विचार प्रस्तुति डा.जेआर विश्वकर्मा तथा श्रीराम भार्गव व डा.जेएल राजभर बनाये गये। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डा.राजेश विश्वकर्मा रहे। अतिथि के रुप में पूर्व राज्य मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जय नाथ सिंह, ध्रुव सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, प्रो.एसपी विश्वकर्मा, विनोद कुमार विश्वकर्मा, प्रो.बिंदु कुमार, भरत लाल शर्मा, सुनील विश्वकर्मा, उषा विश्वकर्मा, मनीषा विश्वकर्मा, सरोज विश्वकर्मा, कल्पना विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, सुनीता विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *