आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को सुना और उनका निराकरण किया।
तरवां प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना प्रांगण में एसडीएम मेहनगर सन्त रंजन श्रीवास्तव व थाना प्रभारी बसंत लाल की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 13 प्रार्थना पत्र में 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र को राजस्व से संबंधित कर्मचारियों को समय सीमा के अन्दर निस्तारण के लिए दिया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक जावेद, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, शान पाठक समस्त क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो उपस्थित रहे।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 9 राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे एक प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष 8 प्रार्थना पत्र संबंधित लेखपाल को प्रेषित कर मौके पर पहुंच कर ससमय निस्तारण का आदेश दिया गया। इसके पूर्व के 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जो पेंडिंग पड़े थे जिसका आज थाना प्रभारी के नेतृत्व में निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक उमेश यादव, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार सुशील कुमार एवं कोतवाल अनिल सिंह की देखरेख में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 6 मामले आये, जिसमें 6 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर लेखपाल समरजीत यादव, वासुदेव यादव, सौरभ राय, नागेंद्र तिवारी, अजय पाण्डेय, अरबिंद यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
मुबारकपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान 14 मामले आये जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम सभा डीह के अंतर्गत ग्राम सभा की 500 एयर भूमि पर जो कि एसटीएफ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अंतर्गत सुरक्षित है जिस पर गांव सभा के लोगों ने कब्जा कर लिया था जिसे थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अम्वीष सिंह ने भारी फोर्स की मौजूदगी में खाली कराया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक अम्वीष सिंह, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार पांडेय, विनय सिंह, खुशी सिंह, विनीत कुमार दुबे, शिव शंकर सिंह, शशि प्रकाश, प्रमोद कुमार सरोज आदि उपस्थित थे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार आज शनिवार को देवगांव कोतवाली प्रांगण में उप जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में आठ वादकारियों द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गये जिसे संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित कर उप जिलाधिकारी लालगंज ने शीघ्र निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया। ओम प्रकाश यादव उर्फ पारस द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत बनने वाली पानी की टंकी के लिए जमीन चिन्हांकित करने के लिए एसडीएम से आग्रह किया गया। इस अवसर कोतवाल देवगांव गजानंद चौबे, नायब तहसीलदार पंकज शाही, क्राइम स्पेक्टर रूद्रभान पांडेय, सीनियर सब इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार दुबे, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र कुमार यादव, लेखपाल अश्वनी सिंह, दिवाकर चौबे लालजी, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, आशुतोष दुबे, सुषमा, जागृति, चंद्रशेखर यादव आदि उपस्थित रहे।