किसानों के समर्थन में पदयात्रा आज से

शेयर करे

रानीकीसराय आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में 71 दिनों से प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में एक पदयात्रा 24 से 27 दिसंबर तक वाराणसी से आजमगढ़ के बीच निकाली जाएगी। यह पदयात्रा खिरिया बाग किसान-मजदूर संघर्ष के 75 दिन पूरे होने पर पहुंचेगी। पदयात्रा का नेतृत्व मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ.संदीप पाण्डेय करेंगे।
किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि वाराणसी से किसान पदयात्रा के माध्यम से यह संदेश देंगे कि जब आज़मगढ़ तक पैदल आ सकते हैं तो इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कोई जरूरत नहीं है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर किसानों-मजदूरों को न उजाड़ा जाय। किसान संघर्ष यात्रा का यह दूसरा चरण है आने वाले दिनों में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से किसान यात्राएं सरकार की किसान विरोधी नीतियों को आम जनमानस तक ले जाएंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बयान पर किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि मंत्री जी एक बार खिरिया बाग आ जाएं तो उन्हें मालूम चल जाएगा कि कितने किसान समर्थन में हैं। भाजपा देश का सौदा कर सकती है लेकिन किसान धरती माता का सौदा नहीं करेगा। पदयात्रा 24 दिसंबर को वाराणसी कचहरी के पास डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा से सुबह साढ़े 9 बजे शुरू होगी और चंदवक, लालगंज, निज़ामाबाद होते हुए 27 दिसंबर को खिरिया बाग में दोपहर में एक सभा के साथ संपन्न होगी।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *