पांडेय गुट का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) द्वारा जनपद के अध्यापकों एवं कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं के समाधान को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में न आने के कारण अनिश्चित कालीन धरना गुरूवार को तीसरे दिन भी संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में जारी रहा। संचालन जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष डॉ.जयशंकर मिश्र ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए मांग पत्र जुलाई 2022 में दिया गया था जिसका उन्होनें 15 दिन में निस्तारण करने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन लगभग 6 महीने में भी उन्होनें समस्याओं का समाधान नहीं किया जिसके कारण संगठन को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रारम्भ करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि 26 दिसम्बर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो 27 दिसम्बर से धरना कार्यालय के मुख्य द्वार पर शुरू कर दिया जायेगा और तब तक जारी रहेगा जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जायेगा। इस अवसर पर श्याम नारायण सिंह, जनार्दन सिंह, अबरार अहमद, इन्द्रजीत सिंह, मो.सोहराब, फरगाम अहमद, डॉ.अखिलेश द्विवेदी, जितेन्द्र बहादुर सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह, रमेश यादव, शिववंश सिंह, वेद प्रकाश, इन्द्रजीत राम, एमसी ब्राडवे, अखण्ड सिंह, सुशील सिंह शिक्षणेत्तर अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *