रामनिवास सिंह अध्यक्ष तो मंत्री बने उपेन्द्र पाठक

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बड़े गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। गुरूवार को मतदान की प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली। तत्पश्चात मतगणना 2.30 से प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें रामनिवास सिंह को 56 मत प्राप्त हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष चतुर्वेदी को 51 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर रामनिवास सिंह विजयी हुए। मंत्री पद के तीन प्रत्याशियों में उपेन्द्र पाठक को 49 मत प्राप्त हुए वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रामहित शर्मा को 45 मत प्राप्त हुए इस प्रकार रामहित शर्मा को 5 मतों से उपेन्द्र पाठक ने पराजित किया। शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उपाध्यक्ष पद हेतु प्रदीप कुमार सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय को निर्विरोध चुना गया। सह मंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह प्रकाशन सह मंत्री पुस्तकालय सुनील कुमार सिंह सह मंत्री प्रशासक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सह मंत्री प्रकाशन सौरव सहाय श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष इंद्रेश कुमार विश्वकर्मा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शीतला प्रसाद चतुर्वेदी विजय प्रताप सिंह दिग्विजय सिंह अजय कुमार यादव ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य संतोष कुमार राम प्रताप मौर्य अनिल गौड़ शैलेंद्र कुमार चौबे को निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी उमाशंकर पाण्डेय व निर्मल लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मतदान प्रक्रिया समाप्त हुई। इस मौके पर मिथिलेश कुमार सिंह राम आसरे वर्मा राजकुमार सिंह शिव प्रकाश यादव योगेन्द्र नाथ यादव जगत नारायण तिवारी सूर्य प्रकाश यादव प्रवीण सिंह आद्या प्रसाद यादव सुभाष चतुर्वेदी डब्लू चौबे पंकज श्रीवास्तव विनोद यादव सुभाष पांडे जयप्रकाश पांडे कैफ़ी आज़मी वीरेंद्र यादव बलराम यादव भैरव यादव राम मुहूर्त शीतला चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *