फूलपुर आज़मगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कतरा कोटिया के छगगनपुर पुरवा निवासी चनरमा पत्नी राम आधार बुधवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी कि एक अनियंत्रित टैªक्टर ने उसे रौंद दिया जिससे बृद्ध महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। टैªक्टर चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतका का पुत्र जयनाथ पुत्र राम आधार द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही टैªक्टर ट्राली को थाना कोतवाली ले गयी। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय