ईश्वर की करें भक्ति वही करेगें कल्याण-सतीशचंद

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मार्टिनगंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम दुबारा लीलाऐं मंे जय गुरुदेव आश्रम खानपुर के तत्वाधान में क्षेत्र के जय गुरुदेव कार्यकर्ताओं की एक सभा की गई। सभा में बाबा जय गुरुदेव के बताये रास्ते पर चलने का आग्रह किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज ने कहा कि सच्चे मन से ईश्वर प्रभु के भक्ति में लग जाएं वही सब का कल्याण करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबाजी का जो सपना था उसी को साकार करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता जी जान से लगे हैं बाबाजी का एक ही सपना था कि सबको शाकाहारी मिशन के तहत सभी लोग शाकाहार हो जाएं जिससे कि इंसान स्वस्थ सुखी आनंदित रहें। इंसान जैसा आहार खाता है उसका वैसा ही मन होता है मांस व मदिरा पीने वाले कभी अपने परिवार में सुख शांति से नहीं रहते परिवार में उपद्रवी बने रहते हैं इसी को देखते हुए बाबा का सपना था कि सभी समाज के लोगों को शाकाहार बना दिया जाय। इंसान को यदि स्वस्थ रहना है तो वह शाकाहार होने से ही संभव है। जय गुरुदेव कार्यकर्ताओं से पूरा पंडाल खचाखच भरा था जय गुरुदेव के नारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय में विलीन था राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद महाराज ने अपने कार्यकर्ताओं से कहे की जितना हो सके समाज के लोगों से शाकाहार के बारे में बतलाए और उनको शाकाहार मुहिम में शामिल करें। इस अवसर पर जय गुरुदेव जिला अध्यक्ष रामचरण यादव, जेपी यादव, राम भुवन मौयर्, फौजी यादव, दिनेश यादव, दशरथ कुमार, रामहित सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *