आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इस समय ठंड के मौसमें कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है जिससे सुबह के समय आने जाने वाले रहागीरो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ छोटे छात्रों को स्कूल जाने में काफी कठिनाईयां हो रही है।
ठंड के मौसमें कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह के समय घना कोहना होने के कारण कार, ट्रक बस व बाइकों से यात्रा करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घना कोहना होने के कारण आने जाने में लोगो ंको काफी परेशानियां हो रही है। ठंड से किसान मजदूर आम जनमानस सभी लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशान छोटे-छोटे हो रहे हैं जिन्हे सुबह उठकर इस ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है। अतरौलिया क्षेत्र के एक विद्यालय में स्कूल जाते समय सभी बच्चे ठंड के बचने के लिए अलाव तापते नजर आये। बच्चों ने बताया कि इस समय ठंड ज्यादा पड़ रही है इसलिए ठंड से बचने के लिए हमलोग अलाव तापकर ठंड से निजात पा रहे है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार