पटपध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील अंतर्गत पटवध सरैया बाजार में तहसील प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए समस्त लेखपालों को अलाव जलाने के लिए आदेशित किया गया जिसके अंतर्गत पटवध कौतुक के लेखपाल शैलेंद्र वर्मा द्वारा पटवध सरैया बाजार में अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करा कर अलाव जलाया गया और वहां मौजूद बाजार वासियों एवं राहगीरों द्वारा उसका आनंद लिया गया लोग बहुत प्रसन्न नजर आये लोगों ने कहा किया शासन प्रशासन की बहुत अच्छी पहल है। लेखपाल द्वारा बाजार में अलाव की व्यवस्था की गई मौके पर अशोक राय, अजय कुमार मौर्य, मुन्ना मौर्य, साहब यादव, रामनरायन राय, नूर मोहम्मद, राजू, दिनेश मौर्या, राजेश मौर्या आदि तमाम बाजार वासी, ग्रामीण व राहगीर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय