आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का वार्षिक उत्सव का आयोजन शुक्रवार को कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजीव रतन सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर दिया गया। अतिथियों का स्वागत शिवालिक मिशन ग्रुप के चेयरमैन डा. अशोक कुमार सिंह एवं बिज़नेस मैनेजर बीना सिंह ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि आयुर्वेद अपनाएं, रोग भगाएं, उन्होंने कैंपस के रख रखाव छात्र छात्राओं के प्रतिभावान होने तथा प्रबंध समिति के सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ्य के साथ साथ अन्य प्रतिभा दिखाने के लिए छात्र छात्राओं में कौशल विकास कर रहे हैं उन्होंने संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना किया। डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मरीजों की बढ़ चढ़कर सेवा किया संस्थान की रिपोर्ट कॉलेज के डा. रामजी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में सत्र 2015 -16 वार्षिक परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने तथा 2016 -17 में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरुप प्रथम स्थान पाने वाले को 25000, द्वितीय स्थान पाने वाले को 15000 एवं तृतीय स्थान पाने वाले को 10000 दिया गया। कार्यक्रम स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, राष्ट्रिय एकता सूत्र को प्रदर्शित करने वाला नृत्य समूह गान समूह नृत्य श्रोताओं को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर वाचस्पति नाथ त्रिपाठी, प्रोफेसर अनिल सिंह, डा. विभूति मिश्रा, डा. विनोद सिंह, उदय चंद बरनवाल, सर्वेश सिंह एवं संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी छात्र छात्राएं उपस्थिति थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार