लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 233 पर सैयद मलिकपुर में डिवाइडर से टकराकर एक माल वाहन पलट गया। जिससे चालक की जान बाल-बाल बच पाई। वाहन पर पेंट तथा वाटर प्रूफ केमिकल आदि लदा हुआ था। यह वाहन वाराणसी की ओर से आकर लालगंज की ओर जा रहा था कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सैयद मलिकपुर में नेशनल हाईवे 233 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिससे चालक की जान बाल बाल बच पाई। गनीमत यह रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। दुर्घटना के बाद माल वाहन पर लदे सामान सड़क पर बिखर गए। कुछ देर के बाद माल वाहन से सामान को बाहर निकालकर इसको सीधा करके पुनः माल को वाहन पर लादकर चालक वाहन लेकर चला गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद